राष्ट्रीय जातिगत जनगणना में, अग्रवाल जाति को, अलग से उल्लेखित करने सौंपा ज्ञापन

PTV BHARAT छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा, राष्ट्रीय जातिगत जनगणना में, अग्रवाल जाति को, अलग से उल्लेखित करने, के संबंध में राष्ट्रीय रजिस्ट्रार जनगणना को संबोधित पत्र, ज्ञापन के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सौंप कर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए माननीय मुख्यमंत्री से कहा कि अग्रवाल जाति के लोग परंपरागत रूप से व्यापार व्यवसाय वाणिज्य में संलग्न रहे हैं इसलिए इन्हें ब्रिटिश शासन काल के समय से ही बनिया या वैश्य शब्द से संबोधित किया जाता रहा है और जातिगत कालम में भी यही दोनों शब्द प्रीफिक्स के रूप में उपलब्ध हैं, ब्रिटिश शासन के समय से ही जनगणना में यह त्रुटि ,चली आ रही है जिसे अब आगामी जनगणना में सुधारने की अपील, आपको सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से करना चाहते हैं।
सविस्तार जानकारी देते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल बॉबी ने ज्ञापन के कंटेंट्स के बारे में बताया और कहा यह हम सबके लिए,अत्यंत हर्ष का विषय है कि, भारत सरकार ने आगामी जनगणना के अंतर्गत देश के समस्त नागरिकों की सामाजिक – आर्थिक स्थिति के साथ ही जाति (कास्ट) की जानकारी एकत्र करने (कास्ट सेन्सस) करने की घोषणा की है. समस्त अग्रवाल समाज और हमारा संगठन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी / भारत सरकार की इस अति महत्वपूर्ण घोषणा का हार्दिक स्वागत करते हुए, आप श्री के माध्यम से, इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रपति जी तक एक ज्ञापन भेजना चाहते हैं, जिसमें यह उल्लेखित है कि आगामी प्रस्तावित जनगणना के प्रपत्र (फार्म) में जातियों की निर्धारित सूची में “अग्रवाल जाति” को पृथक रूप से अंकित किया जाये.

सरगुजा के संभागीय अध्यक्ष श्रीनिवास केडिया ने चर्चा में आगे कहा कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चारों तरफ सुशासन तीहार की गूंज है। उन्होंने समाज के द्वारा किए जा रहे जन सेवा के कार्यों की जानकारी भी दी, सरगुजा संभाग में व्याप्त अधिकारियों की मनमानी के संबंध में भी बताया, माननीय मुख्यमंत्री से समाज के शीघ्र ही आयोजित किसी एक बड़े कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया, जिसमें आने के लिए आश्वस्त करते हुए उन्होंने अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल से भी खुलकर चर्चा की।
जातिगत जनगणना के मामले पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी इस विषय पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि, वे इसे जरूर अग्रेषित कर, अग्रवाल समाज को जाति के रूप में दर्ज करने हेतु निवेदन करेंगे।
उनके साथ गए इस प्रतिनिधि मंडल में, सूरजपुर से राजेश महालवाला, मुकेश गर्ग, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर से राजेंद्र अग्रवाल राजू, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल नंदू, प्रांतीय संगठन मंत्री अजय खेतान रायपुर, भीमसेन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, सहित, अनेक सरगुजा संभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *