जशपुर में सीएम विष्णुदेव सायने किया योग

PTV BHARAT 21 JUNE 2025  जशपुर। देशभर में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया है। सभी मंत्री, विधायक अपने अपने क्षेत्रों में योगाभ्यास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सीएम साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। बता दें कि, सीएम साय सुबह 7 बजे रणजीता स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। सीएम आज दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। योग दिवस के खास मौके पर आज जशपुर वासियों को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। सीएम कुनकुरी के नव निर्मित सद्भभावना भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वन विभाग के चरण पादुका वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का एक समग्र माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *