रायपुर पुलिस ने सुलझाया सूटकेस हत्याकांड मामला

PTV BHARAT PTV BHARAT 25 JUNE 2025    रायपुर। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में खड़े ट्रक में सूटकेस मिला, जिसमें युवक की लाश बरामद की गई थी। वहीं, अब रायपुर पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है, जिसके तार दिल्ली से जुड़े हैं। सूटकेस में मिले शव की शिनाख्त रायपुर के ही किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। किशोर की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ही एक वकील है, जो दिल्ली में रहता है। पुलिस ने वकील और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।दरअसल यह मामला प्रापर्टी विवाद को लेकर था। किशोर पैंकरा ने अपना मकान बेचने का फैसला किया और इसकी जानकारी वकील अंकित उपाध्याय को दी। अंकित ने किशोर के मकान का सौदा 50 लाख में किया और किशोर को बताया कि मकान 30 लाख रुपए में ही बिका है। हालांकि, बाद में किशोर को इसकी भनक लग गई और वो 10 लाख रुपए अधिक मांगने लगा।वकील अंकित ने 10 लाख रुपए देने से साफ इनकार कर दिए। दोनों के बीच विवाद इस हद तक बढ़ा कि अंकित ने पत्नी शिवानी के साथ मिलकर किशोर को मारने का फैसला कर लिया। अंकित की इस साजिश में उसका साथ दो अन्य लोगों ने भी दिया, जिन्हें पुलिस ने रायपुर से ही गिरफ्तार कर लिया है।अंकित ने पूरी प्लानिंग के साथ किशोर की हत्या को अंजाम दिया और फिर उसकी लाश को सीमेंट के घोलकर में डालकर सूटकेस में भरा, फिर ट्रक में डाल दिया। पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की मदद मांगी। अंकित और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है और दोनों को दिल्ली एअरपोर्ट से रायपुर लाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *