गायत्री नगर रायपुर से निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा राज्य के संरक्षक राज्यपाल एवं मान. मुख्यमंत्री करेंगें मंगल आरती

PTV BHARAT 25 JUNE 2025 रायपुर। जून 2025 भक्त और भगवान के सीधे संवाद का दूसरा नाम है रथयात्रा। यह ऐतिहासिक व पारपरिक पर्व है, जो सीधे भक्त को भगवान से जोड़ता है जो न केवल छत्तीसगढ़ एवं ओडीशा राज्य की भावनाओं को आपस में जोड़ती है अपितु इन दोनों राज्यों के बीच आपसी भाईचारा एवं प्रेम बन्धुत्व की भावनाओं को आज के इस आधुनिक युग में मी जीवन्त बनाए हुए है. जो हमारी धार्मिक आस्था एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव का प्रतीक है। इस वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि अर्थात 27 जून, शुक्रवार को रथ यात्रा पर्व अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

उक्ताशय की जानकारी पत्रकारों को देते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने रथयात्रा के बारे में विस्तार से बताया कि समूचे ब्रह्माण्ड में एकमात्र श्री जगन्नाथ महाप्रभु ही ऐसे भगवन् है जो वर्ष में एक बार बाहर आकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं, और प्रसाद के रूप में अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। केवल पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में जगन्नाथ जी. बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी के लिए तीन अलग अलग रथ बनाए जाते हैं, उसके बाद यह गौरव छत्तीसगढ़ की सस्कारधानी रायपुर को प्राप्त है। छत्तीसगढ़ में आज भी ऐसे लाखों लोग हैं. जो किसी कारणवश पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मन्दिर के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे भक्तजनों के लिए रथयात्रा एक ऐसा स्वर्णिम अवसर रहता है जब भक्त और भगवान के बीच की दूरियां कम हो जाती है। वैसे तो भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी की लीला अपरम्पार है. तथापि रथयात्रा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक विधियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि वैसे इस यात्रा का शुभारम्भ ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान पूर्णिमा से हो जाता है जिसमें भगवान जगन्नाथ श्री मन्दिर से बाहर निकलकर भक्ति रस में डूबकर अत्यधिक स्नान कर लेते हैं. और जिसकी वजह से वे बीमार हो जाते हैं। पन्द्रह दिनों तक जगन्नाथ मन्दिर में प्रभु की पूजा अर्चना के स्थान पर दुर्लभजड़ी बूटियों से बना हुआ काढ़ा तीसरे पाचचे सातवें और दसवे दिन पिलाया जाता है। भगवान श्री जगन्नाथ को बीमार अवस्था में दर्शन करने पर मक्तजनों को अतिपुण्य का लाभप्राप्त होता है। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होने के पश्चात् भगवान श्री जगन्नाथ जी अपने बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा जी के साथ तीन अलग अलग रथ पर सवार होकर अपनी मौसी क घर अर्थात् गुण्डिचा मन्दिर जाते है, प्रभु की इस यात्रा को रथ यात्रा कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *