केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने की मोदी सरकार की तारीफ

PTV BHARAT 01 JULY 2025     रायपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास आठवले संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी. अपने प्रवास के दौरान राज्य अतिथि गृह पहुना में पत्रकारों से चर्चा में रामदास आठवले ने प्राइवेट सेक्टर में भी गवर्नमेंट सेक्टर की ही तरह रिजर्वेशन की वकालत की. उन्होंने कहा कि गवर्मेंट सेक्टर अब प्राइवेट होते जा रहे हैं, ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *