मुझगहन थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी पर हमला

PTV BHARAT 04 JULY 2025     रायपुर-रायपुर के मुझगहन थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बोरियाकला में 2 जुलाई की दोपहर एक कपड़ा व्यवसायी अशफाक खान पर तीन युवकों द्वारा पत्थर, लाठी डंडे से हमला किया गया। नशे में धुत्त एक आरोपी कार्तिक ने अपने साथियों के साथ अशफाक से विवाद किया। दिनदहाड़े हुई इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के बाद स्थानीय लोग कहने लगे हैं कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इलाका अब अपराध और नशे का अड्डा बन गया है।चौंकाने वाली बात यह मामला बढ़ता उससे पहले ही मुजगहन थाना पुलिस को मदद की सुचना दी गई थी। लेकिन थाना स्टाफ और मदद जब तक आती नशेड़ियों ने कारोबारी अशफाक को लहूलुहान कर दिया था। हमलावर शराब के नशे में थे और उन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट करने के साथ-साथ सांप्रदायिक गालियाँ और धमकियाँ भी दीं। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है जिसमें अपराधियों के पुलिस के सामने बुलंद हौसले दिख रहे हैं।बाद में पुलिस थाना में ही दोनों पक्षों का कथित तौर पर समझौता भी करवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *