PTV BHARAT छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत अरपा नदी पर पचरीघाट के पास बैराज निर्माण कार्य हेतु 64 करोड़ 75 लाख 79 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से जल संरक्षण पेयजल एवं भू-जल संवर्धन का कार्य किया जाएगा। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
अरपा नदी पर पचरीघाट बैराज निर्माण के लिए 64.75 करोड़ रूपए स्वीकृत
