अब 100 फ़ीसदी डीएपी सीधे सहकारी समिति से आबंटित होगी

PTV BHARAT PTV BHARAT 17 JULY 2025 छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा विपक्ष की तरफ से उठाया गया। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, अब 100 फ़ीसदी डीएपी सीधे सहकारी समिति से आबंटित होगी, सप्लाई का कोई हिस्सा निजी व्यापारी को नहीं मिलेगा। बता दें कि, राज्य में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने उठाया था। उन्होंने कहा कि, जितनी जरूरत उसका आधा ही भंडारण हुआ है। उमेश पटेल ने पूछा कि, आपूर्ति के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है? इसके जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, उन की सरकार केंद्र और सप्लायर के संपर्क में है। किसानों को डीएपी नैनो और दूसरे विकल्प भी दिए गए है। एक-दो दिन के भीतर 14 रैक, प्वाइंट पर सप्लाई आने वाला है। 20 जुलाई तक 18, 885 हजार मीट्रिक टन डीएपी आ जायेगा। इसमें खरसिया तक 718 मिट्रिक टन डीएपी जायेगा इस जवाब के बाद उमेश पटेल ने पूछा कि, कितने प्रतिशत सोसाइटी को और कितने व्यापारी को दिए गये? इस पर मंत्री नेताम ने बताया कि, 60 प्रतिशत सहकारी समिति को जबकि 40 प्रतिशत निजी क्षेत्र को दिया जाता रहा है। वही पिछली कमेटी में तय हुआ कि, निजी को छोड़, अब सीधे सहकारी क्षेत्र को ही आवंटित कर रहे है। आने वाले समय में 100 फ़ीसदी डीएपी सहकारी समितियों को ही दी जाएगी। एक सप्ताह में बाकी कमियों को भी दूर किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *