PTV BHARAT 20 JULY 2025 एजेंसी कोलकाता। महानगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएससीबीआई) पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने 18-19 जुलाई की रात एक व्यापक काउंटर-हाइजैक और आतंकी हमला रोधी संयुक्त अभ्यास किया। यह अभ्यास विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और हवाई अड्डे से जुड़े पक्षों के साथ समन्वय में किया गया, ताकि किसी जटिल सुरक्षा संकट की स्थिति में तैयारियों की जांच की जा सके। एनएससीबीआई सूत्रों के अनुसार, अभ्यास के तहत 18 जुलाई को रात 9:34 बजे एक ए320 विमान के ‘हाइजैक’ की झूठी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी गई। इसमें 75 डमी यात्री और चालक दल मौजूद थे। विमान को तत्काल आइसोलेशन बे में ले जाकर घेराबंदी की गई। शुरुआती प्रतिक्रिया में, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने विमान को चारों ओर से घेर लिया, जबकि खुफिया ब्यूरो (आईबी) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधिकारियों ने ‘हाइजैकर्स’ से वार्ता शुरू की।
कोलकाता ATC को मिली फ्लाइट हाइजैक की सूचना
