चैतन्य से मिलने ED ऑफिस पहुंचे भूपेश बघेल

PTV BHARAT 20 JULY 2025 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मिलने ED ऑफिस पहुंचे। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रही। भूपेश बघेल ने बताया कि बेटे से आधे घंटे मुलाकात हुई। उन्होंने बेटे से कहा कि आज अगर तुम्हारे दादा जिंदा होते तो वह बहुत खुश होते, क्योंकि तुम्हारे दादा ने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जेल जाते रहे। तुम भी अब इस लड़ाई में शामिल हो। बघेल ने आगे कहा कि सरकार डरा-धमकाकर और बदनाम करके विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में पूरी कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है। चैतन्य बघेल के गिरफ्तार होने के बाद सबसे पहले कॉल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आया था। आज रात दिल्ली जा रहा हूं। मेरा कार्यक्रम पहले से तय था। 22 जुलाई को हम प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल होंगे। बघेल का वीडियो पोस्ट – ED के आरोपों में कोई दम नहीं है, उन्होंने बिना किसी समन सीधे गिरफ्तारी की है। सीधी बात है कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने तमनार में अवैध पेड़ कटाई के खिलाफ लड़ाई लड़ी, विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया, उसे दबाने की कोशिश है।कोई भी अडानी के खिलाफ आंदोलन करेगा उसे ना दिखाने देंगे, ना छपने देंगे और जो भी अडानी के खिलाफ आवाज उठाएगा उसका हश्र भूपेश बघेल के बेटे जैसा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *