रायगढ़ में हाथियों का दंपती पर हमला, दो महिलाओं और एक मासूम की दर्दनाक मौत

PTV BHARAT 23 JULY 2025 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भदरनपुर गांव में हाथियों के हमले ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। गर्मी के चलते घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुआ है। वही एक मासूम की भी हाथी घूमने में मौत की खबर है। धरमजयगढ़ वन रेंज के अधिकारियों के मुताबिक, 35 वर्षीय घसिया राम यादव और उनकी पत्नी 30 वर्षीय सुशीला यादव घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हाथियों का दल गांव में घुस आया और उनमें से एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घसिया राम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी है, जबकि 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताओं के बाद दिया जाएगा। हाथी लैलुंगा वन क्षेत्र में विचरण कर रहे 21 हाथियों के झुंड का हिस्सा बताया जा रहा है। पूरे इलाके में मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *