PTV BHARAT 23 JULY 2025 धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को देर रात लॉज, होटल, ढाबा एवं विश्रामगृहों की आकस्मिक चेकिंग की गई। यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा,असामाजिक तत्वों की निगरानी एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी लॉज,होटल,ढाबों में समय-समय पर सतत निगरानी रखते हुए चेकिंग करें तथा वहां ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी, पहचान पत्र, आगंतुक रजिस्टर आदि का सूक्ष्म निरीक्षण करें सभी होटल, लॉज एवं ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि– बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को रुकने की अनुमति न दें। सीसीटीवी कैमरे हर हाल में चालू हालत में रहें।आगंतुक रजिस्टर नियमित रूप से संधारित किया जाए। कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। धमतरी में निवासरत संदिग्ध बंग्लादेशी या रोहिंग्या के बारे में पर्याप्त जिम्मेदारी से गुणवत्तापूर्ण सूचना इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर साझा करें
संदिग्ध बंग्लादेशी-रोहिंग्यो की तलाश में धमतरी पुलिस द्वारा लॉज, होटल, ढाबा की आकस्मिक चेकिंग
