राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से भिलाई की होनहार छात्रा अस्मी खरे को मिला आमंत्रण

PTV BHARAT 04 AUGUST 2025  भिलाई. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से तालपुरी भिलाई की होनहार छात्रा अस्मी खरे (Asmi Khare) को आमंत्रण मिला है. उन्हें यह विशेष आमंत्रण अपनी टीम कोडिंग विजार्ड का नेतृत्व करते हुए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 (Hackathon 2024) में जीत हासिल करने के लिए दिया गया है. यह सम्मान देश भर के उन चुनिंदा प्रतिभागियों को दिया जाता है, जिन्होंने तकनीकी क्षेत्र में असाधारण नेतृत्व और नवाचार का परिचय दिया हो. उल्लेखनीय है कि यह हैकाथॉन एनआईटी श्रीनगर में आयोजित हुआ था वर्तमान में भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) दुर्ग से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं अस्मी खरे (Asmi Khare) के मार्गदर्शन में उनकी टीम ने गेल इंडिया के लिए एक जियो लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली विकसित की, जिससे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के जीपीएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज हो सके. साथ ही जहां इंटरनेट की उपलब्धता सीमित है, ऐसे क्षेत्रों के लिए ऑफलाइन उपस्थिति को सपोर्ट करते वाला उपकरण भी विकसित किया, जो गेल साइट के कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से आपात स्थितियों की तुरंत रिपोर्ट करने में मदद करता है, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *