PTV BHARAT 04 AUGUST 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए शिबु सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया दुख
