155 पेड़ों की अवैध कटाई पर डेढ़ साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

PTV BHARAT 02 AUGUST 2025 रायपुर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। रायपुर जिले के आरंग तहसील के रीवा मंदिर गांव में 50 साल से भी पुराने 155 से अधिक विशाल पेड़ों की बेरहमी से अवैध कटाई की गई है, जिस पर डेढ़ साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले के आवेदक सतीश चंद्र अग्रवाल और ग्रीन आर्मी की टीम पिछले डेढ़ वर्षों से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं,यह घटना निजी भूमि खसरा नंबर 537,540, 543 और इससे सटी शासकीय भूमि खसरा नंबर 539/1 पर हुई है। इन जमीनों के मालिक श्रीमती सुषमा महाडीक, चांदनी महाडीक और रंजनी महाडीक पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी वैध अनुमति के इन विशाल वृक्षौ को काट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *