सिलेंडरों का खुलेआम अवैध प्रयोग 303 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी गई

PTV BHARAT 18 NOVEMBER 2026 रायपुर,छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे रायपुर, बालोद, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा,  महासमुंद , गरियाबंद, राजनांदगांव, में स्थित शादी हॉल, मैरिज लॉन, होटल, कैफे, ढाबों और कैटरिंग किचनों में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडरों का खुलेआम अवैध प्रयोग किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के नियमों के इस गंभीर उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा के खतरे को देखते हुए ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन’ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति  एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़, पेट्रोलियम मंत्रालय और  रायपुर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर  303 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी गई है। संस्था ने मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगों एवं मुद्दों को रेखांकित किया है:  व्यावसायिक स्थलों पर घरेलू सिलेंडर का उपयोग ‘एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर, 2000’ तथा ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ के तहत एक दंडनीय अपराध है। घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों के प्रेशर (दबाव) में अंतर होने के कारण ऐसे उपयोग से विस्फोट और भीषण आग का खतरा बना रहता है, जिस पर बीमा क्लेम भी नहीं मिलता।अनिवार्य बोर्ड संस्था ने मांग की है कि हर लॉन, हॉल और कैटरिंग किचन के प्रवेश द्वार पर स्पष्ट रूप से बोर्ड लगाया जाए— “यहां सिर्फ व्यावसायिक गैस सिलेंडर ही इस्तेमाल होंगे। घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कानूनन अपराध है।”अकस्मात निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई:आपूर्ति विभाग तुरंत उड़न दस्तों का गठन कर समय-समय पर छापेमारी करे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे।गैस सिलेंडरों से होने वाले हादसों को रोकने और आम जनता में सुरक्षा मानकों (वजन जांच, सील जांच आदि) के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए फाउंडेशन द्वारा ‘भाई आया रे गैस सिलेंडर’ नामक एक विशेष सुरक्षा गीत तैयार किया गया है।इस गीत का औपचारिक विमोचन 9 अप्रैल 2026 को पद्मश्री डॉ. विलास डांगरे के शुभ हाथों संपन्न हुआ था।प्रशासनिक निर्देश की मांग: संस्था ने प्रशासन से आग्रह किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु सरकारी एवं निजी गैस वितरण (डिलीवरी) वाहनों के साउंड सिस्टम पर इस गीत को अनिवार्य रूप से बजाने का निर्देश जारी किया जाए। यह गीत यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।फाउंडेशन ने चिंता जताई है कि पूर्व में प्रेषित पत्रों के बावजूद छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार और रायपुर जिला प्रशासन की ओर से अब तक इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया गया है, जबकि व्यावसायिक स्थलों पर घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग निर्बाध जारी है।”छत्तीसगढ़ में कमर्शियल जगहों पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल आम जनता की जान-माल के साथ बड़ा खिलवाड़ है। कार्यकर्ताओं ने 303 प्रतिष्ठानों की गोपनीय सूची छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति  एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़. तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (नई दिल्ली) को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *