9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात निकली

PTV BHARAT 18 NOVEMBER 2026 रायपुर, सेवा पथ संस्था के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि आशीर्वाद रूपी सहयोग और मार्गदर्शन से समाजिक संस्था सेवा पथ द्वारा पिछले 6 वर्षों से माँ दुर्गा जी के पवित्र नौ स्वरूपी ऐतिहासिक 54 कन्यादान कर चुकी है.. संस्था द्वारा इस वर्ष भी सातवीं बार दिनांक 18 नवंबर 2026 बुधवार को “निःशुल्क कन्यादान” आयोजन किया जा रहा है।सेवा पथ संस्था के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि इस कन्यादान में 9 कन्याओं की माता स्वरूपी बारात लेकर निकले सेवा पथ संस्था के सदस्यो ने फूलों की वर्षाकर माता स्वरूपी दुल्हनो का भव्य स्वागत किया इसके पश्चात सभी वर वधु को लेडीस संगीत समारोह में शामिल होने गुजरात से सेहरावाली माता ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। सेवा पथ संस्था के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि जिस तरह 9 कन्याओं का सपना था कि दूल्हों के जैसे हमारी भी सजी हुई बग्गी में बारात निकले सिर्फ दूल्हों की ही बारात क्यों निकलते है हमारी क्यों नहीं इसी सपने को साकार करने के लिए सेवा पथ संस्था द्वारा सभी 9 कन्याओं की एक जैसी बग्गी सजाकर शानदार बारात निकाली गई। इस कन्यादान में छत्तीसगढ़ के बाहर से भी आये वर वधु के जोड़े ने सेवा पथ संस्था द्वारा आयोजित निः शुल्क कन्यादान में अपनी भागीदारी दी।रायपुर के अलावा बाहर शहरों की पूज्य पंचायतों व संस्थाओं के लगभग 500 समाजसेवी अतिथि पधारे थे। सभी के मार्गदर्शन से कन्यादान आयोजन के मांगलिक कार्यक्रम  में शामिल हुवे छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज, सिंधू महाराज मंडल, अग्रवाल सभा, श्री रामस्वरूप निरंजनलाल चेरिटेबल ट्रस्ट व पूज्य सिंधी पंचायत छत्तीसगढ़ के समस्त धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, तिल्दा, भाटापारा, राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर के अलावा रायपुर की प्रमुख पंचायतों के साथ साथ जय झूलेलाल नवयुवक संघ, सारथी संस्था, दिव्य ज्योति संस्था, सरस म्यूजिकल ग्रुप, बाबा गुरूमुखदास सेवा समिति, हरे माधव, संत निरंकारी मिशन, एस. एस.डी. घाम, जय झूलेलाल धर्मार्थ सेवा समिति सहित प्रमुख संस्थाएँ व पंचायतें अपना बहुमूल्य योगदान दिया।संस्था के प्रमुख पहलाज खेमानी व संजय लालवानी ने बताया कि शादी ( फेरे ) के बाद रात्रि 8 बजे से सभी 9 कन्याओं के लिए सेवा पथ संस्था द्वारा रिसेप्शन का आयोजन किया गया है जिसमें सभी पक्ष के लिए निः शुल्क किया गया है इसी के साथ ही सेवा पथ संस्था द्वारा और वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा माता स्वरूपी 9 कन्याओं को उपहार स्वरूप घरेलू सामान दिया जाता है संस्था की श्रीमती सुलोचना नारायणी, मीना, सरिता चंदानी ने जानकारी दी कि इस कन्यादान आयोजन से समाज मे हो रहे आडंबर व बहुत ही खर्चीले विवाह करने वाले परिवारों को कम खर्च मे भी आदर्श व्यवस्थित विवाह करने की प्रेरणा मिली है साथ ही इसमे सक्षम पिता भी शामिल होकर अपनी बिटिया का विवाह कर सकता है जिससे समाज को अमीर गरीब का फर्क ही महसूस नही होगा.संस्था के राजकुमार, रवि पंजवानी, अनिल नैनवानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस आयोजन में कोई कैश काउंटर नही रखा गया है यानी कि किसी से दान की मांग नही की जाएगी जिन्हें कोई उपहार देना हो वे स्वयं वर वधु को रिसेप्शन में दे सकते है या कन्यादान में किसी की सेवा का भार स्वयं उठाना चाहे तो उठा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *