सुहिणी सोच का भव्य आयोजन ‘सुहाग का त्योहार – दुल्हन शो एवं म्यूजिकल तंबोला’ उत्साह और उमंग के साथ संपन्न

PTV BHARAT 23 OCTOBER 2026 रायपुर, सुहिणी सोच द्वारा प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन के अवसर पर ‘सुहाग का त्योहार – दुल्हन शो एवं म्यूजिकल तंबोला’ का भव्य आयोजन बेबीलॉन इंटरनेशनल, वी.आई.पी. रोड, रायपुर में किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मनोरंजन, पारंपरिक संस्कृति, प्रतिभा प्रदर्शन और आपसी मेलजोल का सुंदर संगम देखने को मिला। करवाचौथ के उत्सव की उमंग से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।कार्यक्रम में दुल्हन शो, म्यूजिकल तंबोला, विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, स्वादिष्ट स्वल्पाहार और आकर्षक पुरस्कारों ने उपस्थित महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया।दुल्हन शो रहा मुख्य आकर्षण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दुल्हन शो रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान, श्रृंगार, आभूषण और आत्मविश्वास के साथ अपनी सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन चार सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया।निर्णायक मंडल में प्रभु नूर कौर कक्कड़, आस्था बाफना, सोनिया वोहरा एवं दीपाक्षा जैन शामिल थीं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।- बेस्ट दुल्हन – प्रथम पुरस्कार: रिंकी अग्रवाल- बेस्ट दुल्हन – रनर-अप: ममता शर्मा- करवा क्वीन: शशि मटलानीइसके अतिरिक्त बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट हेयर स्टाइल, कॉन्फिडेंट दुल्हन, अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी सहित अन्य श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। आकर्षक पुरस्कारों ने प्रतियोगिता के उत्साह को और बढ़ाया।कार्यक्रम में सेलिब्रिटी एंकर शीलू शर्मा ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से समां बांधा। वहीं राहुल इंगले एवं महेश भानुशाली की प्रस्तुतियों ने आयोजन को और अधिक मनोरंजक बनाया। म्यूजिकल तंबोला और अन्य गतिविधियों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक टीम के साथ प्रायोजकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। DTC Jewels, अष्टविनायक रियल्टी एवं तारवानी सोप इंडस्ट्रीज,एसीसी ग्रीन ब्रिक्स,श्री शिवम – द टुगेदरनेस स्टोर,बजरंग फटाका (राजू भाई तारवानी),न्यू जनरेशन – द कम्प्लीट क्लॉथ फैमिली स्टोर,मयूर कला – द ब्राइडल स्टोर एवं कॉस्मेटिक डिस्काउंटनीता सैलून एंड एकेडमी के सहयोग से आयोजन को विशेष रूप मिला। सुहिणी सोच ने सभी प्रायोजकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।संस्थापक मनीषा तारवानी कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं तथा भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। सुहिणी सोच भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।आयोजक टीम में दीक्षा बुधवानी, रेणु कृष्णानी, करिश्मा कमलानी, विद्या गंगवानी, माही बुलानी, ज्योति बुधवानी, आरती मयानी, पूनम हिंदूजा, स्नेहा बुधवानी, एवं दिव्या भोजसिया  शामिल थे।प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता:मीडिया प्रभारीज्योति बुधवानी एवं रेखा पंजवानीसुहिणी सोच, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *