द वेडिंग परिवार – छत्तीसगढ़ की वेडिंग इंडस्ट्री का पहला भव्य दिवाली मिलन 2 नवंबर को

PTV BHARAT 27 OCTOBER 2026 रायपुर – राजधानी रायपुर के एक निजि होटल में वेडिंग प्लानरों ने एक पत्रकार वार्ता लेकर पत्रकारों को जानकारी दी कि आने वाली 2 नवंबर को उनकें द्वारा दिवाली मिलन कायर्सक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पांच सौ से अधिक इंवेंट आर्गेनाइजर,कोरियोग्राफर,डेकोरेटर,कैटरिंग और विवाह से जुड़े सभी तरह के व्यवासयी शामिल होंगे।इस दिवली मिलन की थीम दिवाली आधारित रखी गई है।यहां सभी व्यवसायी अपने अनुभव साझा करेंगे,जिससे नए लोगो को भी आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।यहां ज्वेलरी और कपड़ों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए 7000071644 पर काॅल करके पंजियन कराया जा सकता है। ये आयोजन रवनीत सिंह और उनके सहयोगियो द्वारा करवाया जा रहा है।रोशनी, एकता और आपसी मेलजोल के इस त्योहार को मनाने के लिए, हम छत्तीसगढ़ की पूरी वेडिंग इंडस्ट्री को एक छत के नीचे ला रहे हैं।वेन्यू ओनर्स, होटल ओनर्स, कैटरर्स, डेकोरेटर्स, इवेंट प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, डीजे, फोटोग्राफर्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, आर्टिस्ट्स, सिंगर्स, प्रोडक्शन टीम्स, साउंड और लाइटिंग प्रोफेशनल्स, वेडिंग डिज़ाइनर्स से लेकर वे सभी प्रोफेशनल्स जो हर शादी को एक भव्य उत्सव में बदल देते हैं — यह आयोजन पूरी तरह से इंडस्ट्री को समर्पित है।सौरभ अग्रवाल ,अमित उदासी,बाबू भाई सोलंकी,गुरप्रीत सिंह,नीरज सेन,रितेश बोहरा,सागर गुलाटी,हिमांशु चौरसिया,गगन सलूजा,हितेश कटियार,राकेश बंछोर भी इस आयोजन समिति के सदस्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *