PTV BHARAT 15 AUGUST 2026 रायपुर, छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने तथा राज्य के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन उत्पादों को देश-विदेश के पर्यटन व्यवसाय से जोड़ने के उद्देश्य से ग्लोबल ट्रैवल एसोसिएशन (GTA) द्वारा GTA Conclave 2026 का आयोजन 22 अगस्त 2026 को रायपुर में, छत्तीसगढ़ पर्यटन महल के सहयोग से किया जा रहा है।GTA के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि GTA Conclave 2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना तथा राज्य के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन उत्पादों को देश-विदेश के पर्यटन व्यवसाय से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले DMCs तथा ट्रैवल एजेंटों को एक मंच पर लाकर नए व्यापारिक अवसरों, बेहतर नेटवर्किंग एवं पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।GTA Conclave 2026 का पूरा कार्यक्रम दो प्रमुख मागों में विभाजित रहेगा।कार्यक्रम के प्रथम भाग में ट्रैवल एजेंट्स एवं देश-विदेश से आए DMCs के बीच B2B नेटवर्किंग एवं व्यावसायिक सवाद होगा। इसके माध्यम से दोनों पक्ष एक-दूसरे के पर्यटन उत्पादों, सेवाओं एवं व्यावसायिक संभावनाओं को समझाने के साथ नए व्यापारिक संबंध विकसित करेंगे।कार्यक्रम के दूसरे भाग को GTA Conclave के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं, पर्यटन विकास की दिशा, राज्य के प्रमुख पर्यटन उत्पादों तथा छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने के विषय पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।इस सत्र में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों के विचार एवं सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि छत्तीसगढ़ पर्यटन के विकास और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भविष्य की सभावनाओं पर सार्थक चर्चा हो सके।पर्यटन मंत्री एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे उपस्थितउद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि एवं ट्रैवल इंडस्ट्री के दिग्गजों की उपस्थिति22 अगस्त को शाम 3:30 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश भौरानी जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख एवं वरिष्ठ ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों और दिग्गजों की भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इन सभी की सहभागिता GTA Conclave 2026 को और अधिक महत्वपूर्ण बनाएगी तथा छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं ट्रैवल ट्रेड को एक साझा मंच पर लाने के GTA के प्रयास को मजबूती प्रदान करेगी।GTA Conclave 2026 में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की पहल GTA Conclave 2026 का आयोजन
