धीरेंद्र शास्त्री को महिला तस्कर कहने वाले प्रोफेसर पर FIR दर्ज

PTV BHARAT 05 AUGUST 2025  एजेंसी छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को महिला तस्कर करने वाले प्रोफेसर रविकांत की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर धर्म की आड़ में महिला तस्करी करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसते हुए उन्हें नॉन बायोलॉजिकल करार दिया था। प्रोफेसर के बयान के खिलाफ बागेश्वर धाम जन समिति के धीरेंद्र गौर ने रविवार की रात 12 बजे छतरपुर के बमीठा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा- कई लोग धाम के लिए उपद्रव की साजिश रचते हैं। हम हिंदुओं को एक करने में लगे हैं। हमारे ऊपर कितने भी आरोप लगें, लेकिन जब तक शरीर में प्राण है हम हिंदुत्व और हिंदुस्तान की सेवा करते रहेंगे। हम मरते दम तक सनानत परंपरा के लिए लड़ेंगें। अभी तो लोग और न जाने क्या-क्या कहेंगे? 7-16 नवंबर तक हमारी पदयात्रा है, जिसके बारे में सुनकर लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *