पाल में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

PTV BHARAT 10 JUNE 2026 नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपनी राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के रद होने पर कड़ा विरोध जताया है। उसने भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए इसे “लोकतंत्र की दिनदहाड़े लूट” करार दिया।चुनाव आयोग कार्यालय में मंगलवार देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब कांग्रेस के शीर्ष नेता नामांकन रद होने के खिलाफ याचिका सौंपने पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।सुरक्षाकर्मियों ने जयराम रमेश समेत कांग्रेस नेताओं को चुनाव आयोग कार्यालय में प्रवेश करने से यह कहते हुए रोक दिया कि उन्होंने चुनाव आयोग से अनुमति नहीं ली है।कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल और जयराम रमेश ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया। हालांकि, आयोग ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों को बुलाया है।वहीं, इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की भी तैयारी है।इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर कहा कि नामांकन रद होना संविधान और लोकतंत्र के प्रति भाजपा की “खोखली प्रतिबद्धता” को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *