PTV BHARAT 10 JUNE 2026 नई दिल्ली। पीओजेके में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और हिंसा को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को उसके “दुष्कर्मों और मानवाधिकार उल्लंघनों” के लिए जवाबदेह ठहराने की अपील की है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं को छिपाने और मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने के लिए फर्जी खबरों और वीडियो का सहारा ले रहा है।उन्होंने कहा, “पीओजेके में पुलिस की बर्बर कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं, जिनमें कई प्रदर्शनकारियों के मारे जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। हम उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके कृत्यों और अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराएगा।”
भारत ने POJK में मानवाधिकारों के हनन पर वैश्विक बिरादरी से हस्तक्षेप की मांग की
