पीएम मोदी ने जी7 में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया

PTV BHARAT 17 JUNE एजेंसी – ओमान के पास समुद्र में एक कमर्शियल जहाज़ पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं की मौजूदगी में कहा कि युद्धों का समाधान सिर्फ बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही हो सकता है और सभी देशों को समुद्री रास्तों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।मोदी ने फ्रांस के एवियन रिसॉर्ट में जी7 समिट के एक सेशन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस सेशन का विषय था “नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करना”। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर सहमति बनने के दो दिन बाद हुए इस सेशन में भारत के अलावा ब्राजील, मिस्र, केन्या और दक्षिण कोरिया जैसे सहयोगी देशों को भी आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *