SCO ग्रुप फोटो एडिट करने पर पाक की थू-थू

PTV BHARAT 02 SEPTMBER 2026 एजेंसी नई दिल्ली। किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को हटाने के पाक PMO के कदम पर भारत में तीखी आलोचना हो रही है। नेताओं ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मंगलवार को पाकिस्तान PMO के एक्स हैंडल से पोस्ट की गई तस्वीर को दोनों तरफ से क्रॉप किया गया था, जिसमें पीएम मोदी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और कई अन्य नेता शामिल नहीं थे। असली तस्वीर में सदस्य देशों के प्रमुख एक साथ खड़े थे। हालांकि कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूरी फोटो शेयर की। विदेश राज्य मंत्री रहे एम. जे. अकबर ने भी पाकिस्तान के फैसले की आलोचना की और इसे ऐसी कोशिश बताया जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को ‘मजाक का पात्र’ बना दिया है। अकबर ने कहा, ‘इसी तरह पाकिस्तान हर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में मजाक का पात्र बन जाता है। तस्वीर को सेंसर करना घमंड की हद है, क्योंकि आपको इसे ध्यान से देखना होगा।न सिर्फ हमारे PM मोदी को तस्वीर से ऐसे हटा दिया गया जैसे वे वहां थे ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के PM को तस्वीर के बीच में रखा गया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को किनारे कर दिया गया।’उन्होंने आगे इस हरकत को हीन भावना का सबूत बताया और कहा, ‘इस तरह का घमंड असल में हीन भावना का सबूत है, जिसे पाकिस्तान बार-बार दिखाता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *