“पेट हेल्थ क्लीनिक में कुत्तो का निःशुल्क एण्टीरेबीज टीकाकरण एवं पौध वितरण का आयोजन

PTV BHARAT 13 AUGUST 2025 “पेट हेल्थ क्लीनिक” शंकर नगर, रायपुर में दिनांक 15 अगस्त, 2025 को कुत्तों में निशूल्क एण्टीरेबीज टीकाकरण एवं पौध वितरण का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. पदम जैन ने बताया कि यह टीकाकरण कार्यक्रम का लगातार 21 वॉ वर्ष है, एवं प्रतिवर्ष लोगों में इस आयोजन के लिए उत्सुक्ता बढी है एवं विगत वर्षों से समस्त लाभांवित श्वान मालिको को फलदार पौध का वितरण भी किया जा रहा है।

इस वर्ष संस्था नेचर एण्ड हेल्थ वेलफेयर सोसायटी द्वारा इस आयोजन हेतु सहयोग प्राप्त हुआ है, जिससे की लोगो में इस आयोजन के प्रति उत्सुकता को प्रदर्शित करता है। इस टीकाकरण कार्यकम का प्रमुख उद्देश्य रेबीज के बारे में जागृति पैदा करना है। साथ ही साथ पौध वितरण के द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगो में जागरूकता लाना यही इस टीकाकरण एवं पौध वितरण का प्रमुख उद्देश्य है।

इस दिन प्रातः 9.00 बजे से लेकर दोपहर 2.00 बजे तक कुत्तों में एण्टीरेबीज के टीके निःशुल्क “पेट हेल्थ क्लीनिक शाप नं.-07. अशोका टावर, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) में लगाए जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *