पुरन्दर मिश्रा की अनोखी पहल सिंदूर पार्क को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान

PTV BHARAT 13 AUGUST 2025 महासमुद, बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुर्गापाली में सिंदूर पार्क लोकार्पण पर्यावरण, मातृत्व सम्मान और शहीदों की स्मृति के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया यह अविस्मरणीय पहल पहल शहीदों के शहादत तथा नां के प्रति अगात प्रेम को दर्शाते हुए उन माताओं-बहनों के लिए समर्पित है जिन्होंने 22 अप्रैल 2024 के उस कायराना कृत्य में अपना सिंदूर एवं परिवार से दिया। रामपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की प्रेरक पहल पर स्थापित ‘सिंदूर पार्क’ का लोकार्पण एवं एक पेड़ मा के नामः पौधरोपण कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवतर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देव वृक्ष रुद्राक्ष का पौधरोपण किया और चरण पादुका योजना के तहत 50 तेंदूपत्ता हितग्राहियों को चरण पादुका प्रदान किया।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही शहीदों की स्मृति में सवा दो एकड़ भूमि पर 251 पौधे लगाने के सकस्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्लक रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना। मौके पर गोल्वान बुक टीम की स्टेड हेड/अधिकृत संवादाता सोनल राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पूरंदर मिश्रा को प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और समस्त ग्रामीणों की बधाई दी। उनहोंने कहा “यह पहल केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व, बलिदान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले में शहीद हुए दिनेश मिरानी के बलिदान को नमन करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती नेहा अग्रवाल और सुपुत्र शौर्य का सम्मान किया। उन्होंने घोषणा की कि दुर्गापाली हाईस्कूल का नाम पं. त्रिलोचन प्रसाद मिश्रा के नाम पर रखा जाएगा तथा देवी मी मंगला कुंद्रा याई मंदिर परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने महाविद्यालय निर्माण की मांग को भी सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्‌बोधन में कहा सिंदूर पार्क में आज लगाया गया प्रत्येक पौधा हमारी माताओं के प्रेम और संस्कार का प्रतीक है। यह हरियाली आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण का तोहफा देगी। उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने पर बल दिया और ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल जी, विधायक श्रीमती चातुरी नंद जी. संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, नगर निगम रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती मिनल चौबे जी. छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग की आध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बढ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से धान का कटोरा, ओड़िया व्यंजन अरसा, ठेठरी, लिया, खाजा, तील लड्डु, मूंगफली, कटवा, खुर्मी तथा छत्तीसगढ़ी लुगों लुगर, धोती मेंट कर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *