PTV BHARAT 19 AUGUST 2025 प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। पिछले चार-पांच दिनों से साय सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर सिर्फ कयासों का दौर चल रहा था, वहीं अब नामों का ऐलान हो चुका है। नए मंत्रियों में अंबिकापुर विद्यायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव के नाम शामिल है। कल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे।
राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव मंत्रिमंडल में शामिल ,कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
