PTV BHARAT 23 SEPT 2025 रायपुर। आज रायपुर में पत्रकार वार्ता कर राहुल तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों का समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने कड़ा खंडन किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक लाभ लेने की नीयत से उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। बसंत अग्रवाल ने कहा कि जो आरोप उन पर लगाया गया है, उससे उनका किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की पत्रकार वार्ता आयोजित कर कुछ फर्जी लोग धर्म को बदनाम करने और सस्ती लोकप्रियता पाने इस प्रकार की हरकत करते हैं।
मुझे बदनाम करने और सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश हो रही है-बसंत अग्रवाल
