महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स की बेहतरीन पहल, हर महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार को मैग्रेटो मॉल में महिलाओं द्वारा जाए‌गा लगाया बाजार

PTV BHARAT 23 SEPT 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि मैग्रेटो मॉल में महिलाओं द्वारा एक बाजार की शुरुआत होने जा रही है जिसमें महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का विक्रय किया जाए‌गा, इसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन / नाश्ता, आचार, पापड़ गोबर द्वारा निर्मित अगरबत्ती, दिए, महिलाओं द्वारा ही घर में बनाया गया कैमिकल रहित साबुन, कपड़े या जो भी चीजें महिलाएं बनाती हैं जिसमें निपुण हैं उसे यहां आ कर बेच सकती हैं, जो स्वयं अपने हाथ से बनाकर विक्रय किए जाएंगे। डॉ. गुप्ता द्वारा बहुत सुंदर प्रयास चेंबर की तरफ से ताकि जो महिलाएं छोटे या बड़े स्तर पर अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं उनकी एक बढ़िया प्लेटफॉर्म मिल सके और यह अपने काम की शुरुआत कर सके। समाज की हर महिला चाहती है कि वह भी अपना एक अलग स्थान बनाएं और नई ऊंचाइयों को छुए उसकी खुद की एक पहचान हो, और यह मौका दे रहा है छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज हर महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार को मैग्रेटो मॉल में ग्राउंड फ्लोर पर यह बाजार लगेगा इसमें कोई भी महिला अपना स्टॉल लगा मकती हैं इससे ना केवल महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ेगा बल्कि उन्हें एक नई पहचान भी मिलेगी।

कई परिस्थितियों में ऐसा होता है कि महिलाएं बहुत ज्यादा पड़ी-लिखी नहीं होती है परंतु गृह कार्य से लेकर हर कार्य में दक्ष होती हैं, लेकिन डिग्री न होने के कारण हीनभावना से ग्रस्त हो जाती हैं और स्वयं को कमतर आंकने लगती हैं परंतु उनके पास कुछ ऐसा हुनर होता है जिसे वह समाज में अपनी पहचान बना सकती है और उस हुनर की निखारने का मौका दे रहा है छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज इसकी शुरुआत ही रही है सितंबर माह के चौथे बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 9 बजे तक रहेगा इस पत्रकार वार्ता में  अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता कोषाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री मनीषा तारवानी कोषाध्यक्ष नम्रता भी उपस्थित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *