21 प्रतिष्ठित व्यापारियों और उद्योगपतियों को ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया

PTV BHARAT 19 NOVEMBER 2026 रायपुर रायपुर। स्वदेशी व्यापारी संघ द्वारा आयोजित भव्य व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह शांति नगर, इंद्रावती कॉलोनी, रायपुर स्थित विमात्रा सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 21 प्रतिष्ठित व्यापारियों और उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर व्यापार और उद्योग जगत में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। इन सभी को ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों और उद्योगपतियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि व्यापार जगत देश की आर्थिक शक्ति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने स्वदेशी नीतियों को अपनाने, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।कार्यक्रम के विशेष अतिथि राकेश द्विवेदी जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षा, उद्यमिता और स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।अमर परवानी जी ने स्वदेशी व्यापार मंच के गठन पर बधाई दी। सतीश धौरानी ने मंच के उद्देश्यों की सराहना की।राज्य समन्वयक अजय भासिन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन व्यापारियों और उद्यमियों के संघर्ष और सफलता की कहानियों को समाज के सामने लाना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपनी कड़ी मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। साथ ही, इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना, व्यापारियों में आत्मसम्मान और गौरव की भावना पैदा करना और स्वदेशी व्यापार तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है।जगदीश पटेल जी ने कहा कि व्यापारी न केवल आर्थिक गतिविधियों का एक हिस्सा हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और सामाजिक विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ भी हैं। ऐसे सफल व्यापारियों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार होगा।कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक गार्गी शंकर मिश्रा एवं हितेश रायचूर कैलाश खेमानी, जीतेन्द्र दोशी, राहुल खूबचंदानी, दीपक विधानी, राकेश अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, अनमोल, आकाश दुदानी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।समारोह का समापन स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सशक्त वाणिज्यिक भारत के संकल्प के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन अनिल जोतासिंधानी और कपिल दोषी ने किया और विकास आहूजा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *