मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – राज्यपाल रमेन डेका

PTV BHARAT 23 SEPT 2025 रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें। कोई नागरिक अपनी समस्या निराकरण के लिए आवेदन दे रहा तो उसे उसका परिणाम भी मिलना चाहिए। राज्यपाल ने नामांतरण में होने वाली धोखा धड़ी को रोकने और भू माफियाओं पर सख्ती करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान कोई समस्या आती है तो वे राजभवन आकर मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *