PTV BHARAT 24 SEPT 2025 एजेंसी जम्मू। लेह प्रशासन ने कांग्रेस नेता और काउंसलर फुंटसोग स्टैनज़िन त्सेपाग पर एक भाषण के जरिए लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। उपराज्यपाल प्रशासन के अनुसार, इस भाषण से क्षेत्र में अशांति फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि त्सेपाग द्वारा कल दिए गए एक सार्वजनिक भाषण का संज्ञान लिया गया है। त्सेपाग के भाषण में ऐसी टिप्पणियां पाई गईं जिससे अशांति फैलने का खतरा था। प्राप्त जानकारी के आधार पर उनके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक औपचारिक मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लद्दाख में चल रहे आंदोलन पर काउंसलर के बयानों के पूर्ण प्रभाव का आकलन करने के लिए जांच चल रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम भाषण और उसके संदर्भ की जांच कर रहे हैं। सबूतों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेह में कांग्रेस काउंसलर फुंटसोग स्टैनज़िन त्सेपाग पर लोगों को भड़काने का आरोप
