स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बिलासपुर और बेमेतरा जिले का किया दौरा

PTV BHARAT 27 SEPT 2025 रायपुर। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेंद्र यादव आज बिलासपुर एवं बेमेतरा जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यादव बिलासपुर जिले के बोदरी में आयोजित रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के स्वर्गीय लखीराम सभा भवन में आयोजित लोकार्पण एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री यादव शाम 4 बजे रतनपुर पहुंचकर मां महामाया देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे बेमेतरा जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बेमेतरा में वे रात्रि 7:40 बजे सदर रोड स्थित महामाया मंदिर एवं माता भद्रकाली के दर्शन करेंगे। मंत्री श्री यादव रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बीटीआई ग्राउंड, बेमेतरा में आयोजित जगराता कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् वे दुर्ग स्थित अपने निजी निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *