PTV BHARAT 28 SEPT 2025 रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर आध्यात्मिक उत्साह का केंद्र बनने जा रहा है। युवा समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल (धान खम्हरिया वाले) के नेतृत्व में स्व. श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में दही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान (श्रीनगर रोड, गुड़ियारी) पर04 से 08 अक्टूबर 2025 तक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन होगा।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 03 अक्टूबर की शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। माना विमानतल पर चंदन-बसंत अग्रवाल एवं फाउंडेशन के सदस्यगण उनका स्वागत करेंगे। तत्पश्चात गुड़ियारी की पुण्य धरा पर फूलों की वर्षा करते हुए उन्हें कथा स्थल तक ले जाया जाएगा। इस दौरान किसी भी दिन वे दिव्य दरबार का आयोजन होगा।
कथा स्थल की तैयारियां अंतिम चरण में
आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण, जगह-जगह एलईडी स्क्रीन और लाखों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने विभिन्न सेवाओं की जिम्मेदारी ली है। भोजन, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा रही है।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव व श्री विजय शर्मा, विधानसभाअध्यक्ष डा. रमन सिंह व धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, रायपुर के सभी विधायक, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन कथा अवण हेतु उपस्थित होंगे।
जनता से अपील
फोर व्हीलर की जगह बाइक का करें उपयोग चंदन बसंत अग्रवाल ने अद्धालुओं से अपील की कि जाम की समस्या से बचने के लिए अधिक से अधिक दुपहिया वाहनों का उपयोग करें। कथा स्थल से कुछ ही दूरी पर भव्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है। फोर व्हीलर पार्किंग भी होगी, लेकिन बाहर निकलने में समय अधिक लग सकता है। पत्रकारों के लिए पृथक पार्किंग स्थल उपलब्ध कराया गया है।
भोजन व प्रसादी की निशुल्क व्यवस्था
भक्तों के लिए प्रातः 9 बजे व रात्री 8 बजे निः शुल्क भोजन (भंडारा) तथा कथा के उपरांत प्रसादी की व्यवस्था फाउंडेशन और चंदन-बसंत अग्रवालद्वारा की गई है।
जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग
यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस पूर्ण सहयोग कर रहे है। आयोजन से जुड़े सभी सेवादारों को उनकी योग्यतानुसार जिम्मेदारियां दी गई है ताकि प्रत्येक व्यवस्था सहज और त्रुटिरहित रहे।
प्रदेश भर में उत्साह
छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र से भी भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। भक्तों में अभी से अपार उत्साह देखा जा रहा है और कई लोग अपनी सेवादारी हेतु स्थल पर पहुंच चुके है।

