एशिया कप में जीत के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने अवार्ड लेने से इनकार कर दिया

PTV BHARAT 29 SEPT 2025  नई दिल्ली। रविवार को एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्रॉफी और पदक लेने से इनकार कर दिया। भारतीय क्रिकेटरों ने इस तरीके से पाकिस्तान की किरकिरी पूरे विश्व के सामने करा दी। भारतीय टीम के इस शानदार फैसले पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये न्यू इंडिया है। ये पोस्ट एक तरीके से पाकिस्तान के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *