बीड़ी के पैकेट पर देवी-देवताओं की फोटो छापने का आरोप, मध्य प्रदेश के सतना में बीड़ी फक्ट्री को किया गया सील

PTV BHARAT 07 OCT 2025 नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सतना जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में बीड़ी बनाने का एक कारखाना प्रशासन ने सील किया है। यहां बन रहे बीड़ी व माचिस के पैकेट पर देवी-देवताओं की तस्वीर बने होने पर यह कार्रवाई की गई। बीड़ी की पैकिंग पर देवी-देवताओं का चित्र होने का मामला इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के अनुसार, यह कारखाना सभापुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में हाशिम खान द्वारा संचालित था. जांच में यह बात सामने आई कि बीड़ी और माचिस की पैकिंग पर भगवान शिव, विष्णु, लक्ष्मी और सरस्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरें छापी गई थीं। अधिकारियों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य मानते हुए तत्काल उत्पादन बंद करवा दिया और कारखाना सील कर दिया है। तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने बताया कि धार्मिक प्रतीकों का व्यावसायिक उपयोग कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कारखाना संचालक को बाजार में सप्लाई हो चुकी बीड़ी-माचिस की पैकिंग को तुरंत वापस कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *