भारत से रिश्ते सुधारने ही होंगे- अमेरिकी सांसदों का कड़ा संदेश

PTV BHARAT 09 OCT 2025 नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में भारत पर सबसे अधिक टैरिफ लगाया। ट्रंप के इस फैसले के भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव आ गया है। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस के 19 सांसदों के समूह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को चिट्ठी लिखी है। दरअसल, इस चिट्ठी के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप से इन सांसदों ने व्हाइट हाउस को कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार, सांसद डेबोरा रॉस और को खन्ना की अगुवाई में यह पत्र लिखा गया है।गौरतलब है कि इन सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप ने अनुरोध किया है कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों को सुधारने की कोशिश की जानी चाहिए। इसके साथ दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को कम करने पर जोर दिया जाना चाहिए। इन सांसदों ने सुझाया कि भारत पर लगाए गए इस टैरिफ को कम कर दिया जाना चाहिए।बताया जा रहा है कि ये पत्र सांसदों ने आठ अक्तूबर को लिखा था। इसमें कहा गया कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ अमेरिका के संबंध खराब हुए हैं। पत्र में कहा गया कि दोनों देशों पर इस कारण नकारात्मक असर पड़ा है।अमेरिकी सांसदों ने भारत को ट्रेडिंग करार देते हुए कहा अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग सेमीकंडक्टर से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और ऊर्जा तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख सामग्रियों पर भारत पर निर्भर है। इस सांसदों ने आगाह किया है कि लगातार टैरिफ बढ़ाने से भारत और अमेरिका के इन संबंधों पर असर पड़ता है, इससे अमेरिकी परिवारों के खर्चों पर असर पड़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भी अमेरिकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा भी बाधित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *