PTV BHARAT 26 OCT 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है. उनका दो दिवसीय दौरा अब सिर्फ एक दिवसीय दौरे में तब्दील हो गया है. पीएम मोदी केवल एक नवंबर को रायपुर में रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नवा रायपुर के सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से मुलाकात करेंगे. यहां से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जाएंगे. फिर नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे. नए विधानसभा से आदिवासी संग्रहालय जाएंगे. इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे PM मोदी,राज्योत्सव समेत कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
