PTV BHARAT 26 OCT 2025 एजेंसी पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया है। सऊदी अरब में एक शो में बलूचिस्तान को अलग देश बताने के बाद पाकिस्तान ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में डालकर एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। इसे लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। हालांकि मामले में सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शिरकत की थी। कार्यक्रम में सलमान खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया था।
पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया
