PTV BHARAT 12 JUNE 2026 एजेंसी नई दिल्ली। राम चरण की फिल्म पेद्दी दुनियाभर में खुलकर बॉक्स ऑफिस के मैदान में उतर चुकी है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) के बाद यह इस साल की ऐसी दूसरी फिल्म है, जो बुलेट ट्रेन की रफ्तार से वर्ल्डवाइड कमाई कर रही है। जाह्नवी कपूर और राम चरण की मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए अभी महज 8 दिन ही हुए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी है। गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा और अब तक मूवी ने कितनी फिल्मों को पछाड़ा, पहले ही दिन एक बड़ी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने वाली बुची बाबू के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन 135 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने दूसरे दिन तकरीबन 67.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। 6 दिनों में मूवी ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 332.1 करोड़ के आसपास का आंकड़ा पार कर लिया था। अब स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
दुनियाभर में पेद्दी ने किया धमाका
