PTV BHARAT 05 OCTOBER 2026 – अम्बिकापुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदापुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मैनपाट विकासखंड के ग्राम पंचायत नर्मदापुर स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और समयबद्ध निराकरण के लिए भेजा गया।
हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ – राजस्व विभाग द्वारा सुमन नाग, कृष्णा, भंगी, बीरबल, परसराम, मनीराम और पंखरा को बी-1 का वितरण किया गया। कृषि विभाग ने धनेश्वरी पन्ना, अनिता, उमावती, शिवराम और जमुना प्रसाद को स्प्रेयर वितरित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने चुन्नी, एतवारी, सुखनी, शनियारो, बिधनी, सावित्री, शोकपति और नईहारो को रेडी-टू-ईट प्रदान किया।
विभिन्न विभागों से मिले 102 आवेदन – शिविर में राजस्व विभाग के 07, खाद्य विभाग के 15, पंचायत विभाग के 45, महिला एवं बाल विकास विभाग का 01, लोक निर्माण विभाग के 02, कृषि विभाग का 01, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 03, समाज कल्याण विभाग के 13, शिक्षा विभाग के 02, विद्युत विभाग के 04 और क्रेडा के 09 आवेदन प्राप्त हुए। कुल 102 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि रजनीश पाण्डेय, जमुना यादव, शंकर यादव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर, तहसीलदार मैनपाट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट सहित महिला एवं बाल विकास, कृषि, विद्युत, आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, मत्स्य, शिक्षा और श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत नर्मदापुर के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

