PTV BHARAT 29 OCT 2025 पाटन। ज्वाला क्रीड़ा मंडल द्वारा ग्राम झाड़मोखली में आयोजित 34वें एक दिवसीय कबड्डी, चौसर और शतरंज प्रतियोगिता में छ.ग. ग्रामीण विकास एवं ओबीसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक ललित चंद्राकर, छ.ग. अनुसूचित जाति क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार सहित वरिष्ठ नेताओं ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जय महाकाल टीम भिलाई ने विजेता बनकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर तरसींवा (धमतरी), तीसरे स्थान पर पाटन और चौथे स्थान पर भाटापारा बलोदाबाजार की टीम रही। चौसर के खेल में प्रथम संजीवन कुमार (मोतीपुर), द्वितीय अरुण पटेल (नारधी), तृतीय विजय मिश्रा (कोपेडीह) चतुर्थ राजा साहू (कोपेडीह रहे। शतरंज के खेल में दिव्यांशु उपाध्याय (भिलाई) प्रथम आकर विजेता बने तथा दूसरे स्थान पर खिलेन्द्र साहू( पटेवाडीह), तीसरे स्थान पर शरद कुमार (रानीतरई) चौथे स्थान पर हरीश ध्रुव (गागरा) रहे।
खेल मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर छ.ग. ग्रामीण विकास एवं ओबीसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि खेल मनुष्य के व्यक्तित्व विकास से जुड़ा एक अहम आयाम है, खेलों से जुड़कर मनुष्य अपने मानसिक तनाव और स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त हो सकता है। हर व्यक्ति को जीवन में किसी ने किसी खेल को खेलकर स्वयं के व्यक्तित्व विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।
छ.ग. अनुसूचित जाति क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कहा कि अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में सफलता के शिखर को प्राप्त करता है और खेलों से व्यक्ति को अनुशासन की प्रेरणा मिलती है, इसलिए खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनना चाहिए।
झाड़मोखली के खेल मेला में जुटे सैकड़ों खिलाड़ी : कबड्डी, चौसर और शतरंज की लगातार 24 घंटे चली प्रतियोगिता
