छत्तीसगढ़ इन 25 वर्षों में विकास के विभिन्न ऊंचाइयों को छुआ है: मंत्री नेताम

PTV BHARAT 03 NOV 2025 बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आदिम जाति विकास और कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने मंत्री नेताम सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।मंत्री नेताम ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकानाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ निर्माण को 25 वर्ष पूरे होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य और बलरामपुर जिला उपलब्धियों को छूएगा। साथ ही विकास की गई गाथाएं लिखेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ गठन के विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला 2012 में बना तब जिले में सिंगल सड़कें हुआ करता थी, लेकिन आज हमने सड़कों का जाल बिछाया है। हमारा जिला नक्सलवाद से जूझ रहा था, परन्तु आज स्थिति बदल गई है, अब हमारा जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हमने नई ऊंचाईयों को छुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में आज विद्यालयों की संख्या बढ़ी है, सिंचाई का रकबा बढ़ा है, नल जल योजना के माध्यम से घरों में  स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर सीधे उनके खाते में ही पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से तकनीकी ज्ञान एवं उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *