RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक

PTV BHARAT 03 NOVEMBER 2025 एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक के बाद अब समीक्षा का दौर प्रारंभ हो गया है। रविवार को संघ के शीर्ष नेतृत्व और प्रांत स्तर के पदाधिकारियों ने बैठक के प्रस्तावों की गहन समीक्षा की। संघ का मुख्य ध्यान प्रस्तावों को निचले स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर रहा। शताब्दी वर्ष के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की निगरानी और क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। कचनार क्लब परिसर में आयोजित इस बैठक के बाद कई पदाधिकारी वहीं ठहरे हुए हैं। समीक्षा बैठक का क्रम रविवार को पूरे दिन जारी रहा। गृह संपर्क अभियान और विशिष्टजनों से संपर्क करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श हुआ। नशाखोरी और मतांतरण प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *