‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 7 से 26 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही : जैन

PTV BHARAT 05 NOV 2025 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 7 नवम्बर से संविधान दिवस (26 नवम्बर) तक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम्”, जिसने करोड़ों लोगों को भारत माता की सेवा हेतु प्रेरित किया, रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम देश में 150 एवं प्रदेश में 7 स्थानों में आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व वन्देमातरम् कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी नन्दन जैन ने यह जानकारी दी।वन्देमातरम् कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी जैन ने बताया कि भाजपा ने इस अवसर पर 7 नवम्बर को “वंदे मातरम्” का वाचन किया जाएगा। यह आयोजन सभी जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इसी प्रकार आयोजित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्यिक प्रतियोगिताएँ, सोशल मीडिया अभियान, लेखों तथा साहित्य की तैयारी जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जैन ने बताया कि वाद्य यंत्रों के साथ या उनके बिना “वंदे मातरम्” का अभ्यास इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण अंग होगा। आयोजन के दिन “वंदे मातरम्” का अभ्यास कर उसका सामूहिक गायन किया जाएगा। इसी दौरान एक “स्वदेशी संकल्प पत्र” को “वंदे मातरम्” के पाठ के पश्चात् सामूहिक रूप से दोहराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *