बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू,मतदान केंद्रों पर भारी भीड़

PTV BHARAT 06 NOVEMBER 2025 एजेंसी आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। बिहार के कई जिलों में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखी गई। युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मढ़ौरा में बिजली की समस्या को तुरंत ठीक किया गया। मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।सारण, सीवान, बेगूसराय, पटना, और गोपालगंज समेत बिहार के कई जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं बच्चों को गोद में लिए मतदान के लिए पहुंचीं, वहीं युवाओं ने पहली बार वोट डालने का जोश खुले चेहरे से दिखाया। कई जगह बुजुर्ग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *