बिहार चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के लिए मतदाताओं में उत्साह

PTV BHARAT 11 NOVEMBER 2025 एजेंसी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू हो गई है।इसको लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज की वोटिंग से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की क‍िस्‍मत का फैसला होगा। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं।बगहा के रामनगर विधान सभा दोन क्षेत्र के 22 गांव के 18 बूथों पर 15000 के करीब मतदाता वोट नहीं देने की मांग पर अड़े हैं। जानकारी के मुताबिक एक भी मतदाता बूथ पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण पुल, सड़क, स्कूल और बिजली की मांग कर रहे हैं। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के लिए मतदाता का उत्साह दिखाई दे रहा है। ऐसी ही दो तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर में कटिहार में 111 नंबर मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए 90 वर्षीय महिला हमिदिया (बाएं तरफ की तस्वीर) पहुंचीं। उन्हें दो लोगों ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर बांका में 103 वर्षीय रेणु वाला दास (दाएं तरफ की तस्वीर) मतदान के लिए अपने पुत्र के साथ पहुंची थीं। दास के पुत्र ने उन्हें अपनी गोद उठा रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *