PTV BHARAT 11 NOV 2025 मध्य भारत के सबसे बड़े शिक्षा आयोजन “ब्लूम एजुकेशनल एक्सपो 2025” का भव्य आयोजन और समापन 9 एवं 10 नवम्बर को होटल बैबिलॉन कैपिटल, रायपुर में संपन्न हुआ।
इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर के शिक्षाविदों, स्कूल प्रबंधकों, शोधकर्ताओं, शिक्षा उद्यमियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य — “शिक्षा का अगला कदम क्या है?” इस प्रश्न के उत्तर में शिक्षा के नवाचार, भविष्य की दिशा और नई शिक्षा नीति की संभावनाओं पर गहन विमर्श किया गया।
मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा — “शिक्षा का सार केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन निर्माण है”
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, लघु एवं ग्रामोद्योग तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री श्री गजेंद्र यादव के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री श्री यादव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि भविष्य की मिट्टी हैं, जहाँ संस्कार, ज्ञान और कौशल का संगम होता है। शिक्षा का अर्थ केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भरता और सृजनशीलता लाना है।”
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं — जिनमें डिजिटल शिक्षण की पहल, प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण, और शिक्षकों की संख्या एवं गुणवत्ता में सुधार जैसे कदम शामिल हैं

