द‍िल्‍ली ब्‍लास्‍ट मामले में डॉ. शाहीन गिरफ्तार

PTV BHARAT 11 NOVEMBER 2025 एजेंसी लखनऊ। फरीदाबाद से डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ में उनके परिवार पर जैसे वज्रपात हो गया। लालबाग स्थित उनके आवास और डालीगंज में पुराने घर पर पुलिस की हलचल से पूरा इलाका चर्चा में है। शाहीन के पिता ने जब अपनी बेटी की गिरफ्तारी की खबर सुनी, तो पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। वे बार-बार यही कहते रहे – “मेरी बेटी डॉक्टर है, उसने जिंदगी लोगों की सेवा में लगाई, मुझे नहीं लगता वह किसी गलत काम में शामिल हो सकती है।” डॉक्टर शाहीन मूल रूप से लखनऊ के खंदारी बाजार स्थित मकान नंबर 121 में अपने परिवार के साथ रहती थीं। यही उनका पुश्तैनी घर है। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि परिवार पढ़ा-लिखा और शांत स्वभाव का है। पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जबकि बड़ा बेटा शोएब परिवार के साथ यहीं रहता है। पड़ोसी बताते हैं कि शाहीन कई साल पहले ही लखनऊ छोड़ चुकी थीं। वे पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के सिलसिले में फरीदाबाद चली गई थीं। कुछ साल पहले उनकी शादी महाराष्ट्र के एक युवक से हुई थी। तब से वे वहीं रह रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *